पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

केदारनाथ यात्रा में मांस तस्करी का खुलासा।

All India tv news । उत्तराखंड की पवित्र धाम केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस तस्करी का एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने फाटा चेकपोस्ट और गुप्तकाशी में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए लगभग 100 किलोग्राम मांस जब्त किया है।

फाटा चेकपोस्ट पर पुलिस ने नेपाली मूल के चार व्यक्तियों - भीम बहादुर, विशाल बहादुर, दिलीप शाही और ज्ञानेन्द्र शाही के कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम मांस बरामद किया। मांस को छोटी-छोटी थैलियों और कट्टों में पैक कर यात्रा मार्ग से ले जाया जा रहा था।

इसके अलावा गुप्तकाशी थाना पुलिस ने एक अलग चेकिंग अभियान के तहत आकाश पुत्र डालचंद्र निवासी धामपुर, नगीना, हाल निवासी अगस्त्यमुनि के पास से लगभग 30 किलो मटन बरामद किया। आरोपी ने बताया कि वह यह मटन अगस्त्यमुनि से लाकर गुप्तकाशी और आस-पास के होटलों में आपूर्ति करने वाला था।

दोनों मामलों में पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की। बरामद मांस को गड्ढे में डालकर फिनाइल आदि डालकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के पहले 10 दिनों के भीतर अब तक लगभग 70 किलोग्राम मटन को नष्ट किया जा चुका है। 

यह कार्रवाई यात्रा मार्ग की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की गई है, जिससे इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/