अरब सागर में कंटेनर जहाज में विस्फोट और आग, भारतीय नौसेना ने बचाई 18 जिंदगियां

 *ब्रेकिंग न्यूज़*


All INDIA TV NEWS।

केरल के कोच्चि के पास अरब सागर में एक बड़ा हादसा हुआ। सिंगापुर के कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 में 9 जून को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। यह घटना अजिक्कल से 44 नॉटिकल मील (लगभग 81 किलोमीटर) दूर हुई।

बचाव अभियान में भारतीय नौसेना की बड़ी सफलता:–

जहाज पर कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 14 चीनी और 6 ताइवानी नागरिक शामिल थे। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 18 लोगों की जान बचा ली। अभी भी लापता लोगों की तलाश जारी है।

भारतीय नौसेना की त्वरित कार्रवाई की सराहना:–

इस हादसे में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की जा रही है। बचाए गए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

जांच और राहत कार्य जारी:–

इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और लापता लोगों की तलाश के लिए राहत कार्य जारी है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

ताज़ा जानकारी के लिए बने रहें हमारे चैनल पर...