All India tv news। अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में साराइखेत मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बगोली चक्कर गांव निवासी राजेंद्र सिंह (उम्र 24 वर्ष) पुत्र भोपाल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा सरसों गांव के पास हुआ बताया जा रहा है, जहां वाहन संख्या UK 15 TA 1008 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय वाहन में चालक अकेला ही मौजूद था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों में एस.आई. दीवान बिष्ट, हेड कॉन्स्टेबल जयप्रकाश, सीपी टोनेश त्यागी, सीपी हेमन्त मनराल, होमगार्ड मनोज शर्मा और होमगार्ड सूरज कुमार शामिल थे। पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Follow us on👇

