All India tv news। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की छह नाबालिग लड़कियों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत रामी नंगला ग्राम पंचायत के मजरा नंगला नाथू में मंगलवार सुबह हुआ।
मृत लड़कियों की जानकारी:-
डूबने वाली लड़कियों में मुस्कान (17 वर्ष), दिव्या (13 वर्ष), संध्या (11 वर्ष) - ये तीनों सगी बहनें थीं। नयना (10 वर्ष) - चचेरी बहन, सोनम (12 वर्ष) - मौसेरी बहन, शिवानी (16 वर्ष) - रिश्तेदार थी।
हादसे की वजह:-
सभी लड़कियां मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे यमुना नदी में नहाने गई थीं। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं और देखते ही देखते गहरे पानी में चली गईं। डूबने से सभी की मौत हो गई।
प्रशासन की कार्रवाई:-
जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
ग्रामीणों का दुख:-
ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर भारी दुख और आक्रोश है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
यह हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में काफी आक्रोश है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।