जिला पंचायत 19घचकोट।

जिला पंचायत 19घचकोट।
पूजा बोरा को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाये।

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

प्रदेश में अगले पांच दिनों तक झमाझम बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट।

 


 All India tv news।‌  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

प्रभावित जिले:-

कुमाऊं मंडल- नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गढ़वाल मंडल- बारिश और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान:-

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून तक प्रदेश भर में बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

प्रशासन की तैयारी:-

शासन ने सभी जिलाधिकारियों से सावधानी बरतने को कहा है और आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आपदा नियंत्रण मुख्यालय में वीसी के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से मानसून के एलर्ट पर पर्याप्त बंदोबस्त करने को कहा है।

चार धाम यात्रा पर असर:-

मौसम की खराबी का चार धाम यात्रा पर भी असर पड़ने की संभावना है। केदारनाथ में हाल ही में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, केदारनाथ पैदलमार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/