expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

यहां हुआ भीषण अग्निकांड: गांव में 16 घर और 6 गौशालाएं जलकर खाक



All India tv news। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार तहसील के झनियार गांव में आज दोपहर बाद भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में 16 घर और 6 गौशालाएं जलकर खाक हो गई हैं। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि आग ने देखते ही देखते पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया।

नुकसान का अनुमान :-

आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजी है। गांव में एक भी घर नहीं बचा है, और सभी परिवार बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने की मदद की घोषणा :-

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को मदद की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.