expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

एम0 पी0 हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन।

 



 All India tv news। रामनगर (नैनीताल) स्थित एम0 पी0 हिन्दू इंटर कॉलेज की तीन बालिकाओं को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। विद्यालय के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने बताया कि इन छात्राओं ने हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय टीम में किया गया।

चयनित छात्राओं में अंडर-14 (U-14) बालिका वर्ग में कविता बिष्ट शामिल हैं, जबकि अंडर-17 (U-17) बालिका वर्ग में वर्षिता बिष्ट और मीनाक्षी चौहान का चयन हुआ है।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर 2025 तक रांची, झारखंड में आयोजित होने वाली है, जिसमें ये बालिकाएं उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.