expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत।

 

 


All India tv news। उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दुंगरा बोरा क्षेत्र में एक दुःखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


राष्ट्रीय लोकदल (उत्तराखंड) ने व्यक्त की संवेदनाएं :-

राष्ट्रीय लोकदल (उत्तराखंड) ने इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पार्टी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और पीड़ित परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर :-

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य में जुट गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल :-

हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अपने लाड़लों की मौत की खबर सुनकर बिलख रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने भी इस हादसे पर शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.