All India tv news। उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा में एक बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 9 और 10 में गणित को सभी छात्रों के लिए अनिवार्य कर दिया है। अब छात्राएं गृह विज्ञान के बजाय सामान्य गणित या स्टैंडर्ड गणित का विकल्प चुन सकती हैं।
गणित के दो विकल्प :-
सामान्य गणित : यह उन छात्रों के लिए है जो हाईस्कूल के बाद जीव विज्ञान या अन्य विषय लेना चाहते हैं।
स्टैंडर्ड गणित : यह उन छात्रों के लिए है जो इंटरमीडिएट में गणित की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
11वीं से विषय चयन :-
कक्षा 11 से छात्र अपने पसंदीदा विषयों का चयन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि गणित को अनिवार्य करने से छात्रों को भविष्य में करियर के अधिक विकल्प मिलेंगे और वे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे ।
Follow us on👇


