सल्ट स्याल्दे की रेनू नेगी ने रानीखेत में बिखेरा जज्बा, राष्ट्रपति से डबल गोल्ड मेडल जीतकर किया क्षेत्र का नाम रोशन।



All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटखानी, स्याल्दे की प्रतिभाशाली बेटी रेनू नेगी ने कला के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। Bachelor of Fine Arts (BFA) पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों गौरा देवी गोल्ड मेडल और वाइस-चांसलर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।

रेनू नेगी की उपलब्धि :-

रेनू नेगी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा सल्ट क्षेत्र गर्व से गौरवान्वित है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की बेटियों की प्रतिभा और लगन का प्रतीक है। रेनू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया।

रेनू नेगी का संदेश :-

रेनू ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें आगे और मेहनत करने की प्रेरणा देगा ताकि वे कला के क्षेत्र में प्रदेश का नाम और रोशन कर सकें। यह उपलब्धि समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है, क्योंकि रेनू ने साबित किया है कि पहाड़ की बेटियाँ भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।