expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड रजत जयंती: प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़वाली-कुमाऊंनी में बोला दिल खोलकर, पहाड़ियों का दिल जीत लिया।

 



 All India tv news। देहरादून में उत्तराखंड रजत जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ी टोपी पहनकर और गढ़वाली-कुमाऊंनी बोली में भाषण देकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अपने भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के कई वाक्य बोले, जिससे लोगों में रोमांच और गर्व की भावना पैदा हुई।

गढ़वाली-कुमाऊंनी में बोले पीएम मोदी :-

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गढ़वाली में की और कहा, "देवभूमि उत्तराखण्ड का मेरा भै बंधु, दीदी, भुलियों, दाना सयाणों, आप सबू तई म्यारू नमस्कार। पैलाग, सैंवा-सौंली।" उन्होंने आगे कहा, "पैली पहाडुं कू चढ़ाई, विकास की बाट कैल रोक दी छै, अब वखि बटि नई बाट खुलण लग ली।"

पहाड़ी लोक पर्वों और परंपराओं का जिक्र :-

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में पहाड़ी लोक पर्वों और परंपराओं का जिक्र किया, जैसे कि हरेला, फुलदेवी, भिटोली, नंदादेवी, जौलजीबी, देवीधुरा मेले और दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं बहुत समृद्ध हैं और हमें इन पर गर्व है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.