expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: लाखों की ठगी करने वाले डिजिटल गिरोह को किया अरेस्ट।

 


All India tv news। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट कर 24 लाख 79 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार (21) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है।

पुलिस ने की कार्रवाई :-

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उ0नि0 सचेंद्र सिंह, कानि0 दीपक जोशी और कानि0 हरीश पांडे शामिल थे।

क्या है मामला ?

चौखुटिया क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने डिजिटल अरेस्ट कर डरा धमकाकर 24 लाख 79 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.