राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

"उत्तराखंड में ट्रैफिक नियमों पर सबसे बड़ी स्ट्राइक: अब साल में 5 चालान हुए तो सीधा रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस!"




All India tv news। उत्तराखंड में अब सड़क पर लापरवाही करना आपको बहुत भारी पड़ने वाला है। अगर आप सोचते हैं कि चालान भरकर आप बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ सकते हैं, तो सावधान हो जाइए। सरकार ने अब तक का सबसे सख्त नियम लागू कर दिया है।

केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत किए गए ताज़ा संशोधनों के तहत, उत्तराखंड परिवहन विभाग ने अब सड़क सुरक्षा को लेकर अपना रुख बेहद कड़ा कर लिया है।

 नए नियमों के मुताबिक:-

5 चालान पर लाइसेंस रद्द- एक कैलेंडर वर्ष (1 जनवरी से 31 दिसंबर) के भीतर किसी चालक का पांच या उससे अधिक बार ई-चालान कटता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द या निलंबित कर दिया जाएगा।

आदतन अपराधी की श्रेणी:- बार-बार नियम तोड़ने वालों को अब 'आदतन अपराधी' माना जाएगा। इसमें हेलमेट न पहनना, रेड लाइट जंप करना, ओवर-स्पीडिंग और सीट बेल्ट न लगाने जैसे उल्लंघन भी शामिल हैं।

45 दिनों की समय सीमा:- चालान कटने के बाद चालक को 45 दिनों के भीतर जुर्माना भरना होगा या उसे अदालत में चुनौती देनी होगी।

ब्लैकलिस्ट होगी गाड़ी: यदि चालान का भुगतान समय पर नहीं किया गया, तो वाहन को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा, जिससे फिटनेस, आरसी ट्रांसफर या बीमा जैसे काम नहीं हो सकेंगे। 

उत्तराखंड पुलिस और आरटीओ विभाग ने साफ कर दिया है कि सीसीटीवी और ई-चालान तकनीक के जरिए अब हर उल्लंघन पर नजर रखी जा रही है। तो अगर आप अपने लाइसेंस को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ट्रैफिक नियमों का पालन करना ही एकमात्र रास्ता है।