expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट में बेकाबू होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल।



All India tv news। अल्मोड़ा, उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर रफ्तार और खराब सड़कों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जनपद अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र का है, जहाँ शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

कैसे हुआ हादसा?

 मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा था। डोटियाल से करीब एक किलोमीटर आगे, सामने से आ रही एक बस को रास्ता (पास) देने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सड़क की हालत जर्जर होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू और घायलों की स्थिति :-

हादसे के वक्त वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने देवदूत बनकर मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

गंभीर रूप से घायल:- 5 लोग (वाहन चालक साकम सिंह, राजेंद्र सिंह, सुभाष, चंद्रसेन सैनी और विजेंद्र सिंह)।

मामूली चोटें:- 2 अन्य सवारों को हल्की चोटें आई हैं।

सभी गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रामनगर रेफर किया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों में आक्रोश:-

इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहाँ सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों की स्थिति नहीं सुधारी गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.