All India tv news। अल्मोड़ा/सल्ट:
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समूचे क्षेत्र में देशभक्ति की बयार बह रही है। इसी कड़ी में आज राजकीय इंटर कॉलेज पैसिया में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्र के माननीय विधायक श्री महेश जीना जी ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी देकर नमन किया।
एकता और अखंडता का लिया संकल्प :-
ध्वजारोहण के उपरांत माननीय विधायक श्री महेश जीना ने विद्यालय परिवार, प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों और छात्र-छात्राओं के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। अपने संबोधन में विधायक जी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
इसके साथ ही, राजकीय इंटर कॉलेज झीपा में भी स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहाँ भी विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ देश के वीर सपूतों को याद किया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा। दोनों ही विद्यालयों में कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिठाई बांटी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां :-
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए लोकनृत्य, देशभक्ति गीतों और नाटकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को और भी गरिमामयी व गौरवपूर्ण बना दिया।
राजकीय इंटर कॉलेज हिनोला (झिमार) में भी स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांधा।







