expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

रुद्रपुर में सनसनी:- शोरूम के अंदर जूता व्यापारी को लगी गोली, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस।

 


All India tv news। रुद्रपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक युवा जूता व्यापारी को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर (कनपटी) में गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

घटनास्थल:- रुद्रपुर के सिविल लाइन रोड स्थित 'शू विला' नामक जूतों का शोरूम।

पीड़ित:- ध्रुव चावला (25 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी। वह अपने पार्टनर हरजिंदर के साथ साझेदारी में यह दुकान चलाते हैं।

पूरा मामला:- 19 फरवरी 2026, गुरुवार रात ध्रुव दुकान पर अकेले थे। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे और फोन नहीं उठाया, तो उनके पार्टनर हरजिंदर दुकान पहुँचे। वहाँ ध्रुव खून से लथपथ और बेसुध हालत में मिले।

मौजूदा स्थिति:- प्राथमिक उपचार के बाद ध्रुव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले AIIMS और फिर दिल्ली मैक्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस जांच के मुख्य बिंदु:-

हथियार बरामद:- पुलिस को घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल मिली है।

CCTV फुटेज:- शोरूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे रात करीब 8:30 बजे से बंद पाए गए हैं, जिससे घटना के समय की फुटेज नहीं मिल सकी है।

जांच की दिशा:- पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का प्रयास और जानलेवा हमला, दोनों ही पहलुओं से जोड़कर देख रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीमें आसपास के अन्य सीसीटीवी खंगाल रही हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.