राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट के समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता संजय सत्यवली "हिमालयी पर्यावरण ग्रामीण उद्यमी पुरस्कार" से सम्मानित, मुख्यमंत्री धामी ने दून विश्वविद्यालय में किया पुरस्कृत।



All India tv news।  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद सभागार में आज एक भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध शिक्षाविद् और समाज सुधारक डॉ. नित्यानंद जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने हिमालयी क्षेत्र के सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। इसी क्रम में, भाजपा सल्ट (रानीखेत) के जिला संयोजक (सोशल मीडिया) संजय सत्यवली को उनके सराहनीय योगदान के लिए "हिमालयी पर्यावरण ग्रामीण उद्यमी पुरस्कार" से नवाजा गया।

मुख्यमंत्री ने संजय सत्यवली को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट करते हुए उनके द्वारा ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता और पर्यावरण के प्रति जगाई गई अलख की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. नित्यानंद जी का जीवन हिमालय और यहाँ के समाज की सेवा के लिए समर्पित था, और उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए राज्य सरकार युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संजय सत्यवली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके अकेले का नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का है जो देवभूमि के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, पर्यावरणविद, शिक्षाविद् और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन किया।