expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में दायित्वों का बंटवारा: धामी सरकार ने 14 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट।

 


 All India tv news। उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब अपनी टीम का विस्तार करते हुए 'दायित्वधारियों' की पहली सूची जारी कर दी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। शासन ने 14 वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग आयोगों, परिषदों और समितियों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 

उत्तराखंड शासन द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति पर 14 नेताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन नियुक्तियों के जरिए धामी सरकार ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। 

आइए जानते हैं किन नेताओं को मिली है क्या जिम्मेदारी:-

ज्योति प्रसाद गैरोला – उपाध्यक्ष, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति। 

रमेश राम – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड। 

मधु भट्ट – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद। 

मुफ्ती शमून कासमी – अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड। 

बलराज पासी – अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था। 

राजकुमार – अध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग। 

हरिप्रिया जोशी: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग। 

सोना सजवाण: उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति। 

विनोद सुयाल: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद। 

खेम सिंह चौहान: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद। 

ध्रुव रौतेला: उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति। 

मुकेश महराना: उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद। 

प्रेम सिंह राणा: अध्यक्ष, जनजाति आयोग। 

गोविंद सिंह पिलखुवा: उपाध्यक्ष, हथकरघा हस्तशिल्प विकास परिषद। 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह नियुक्तियां आगामी चुनावों को देखते हुए और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए की गई हैं। मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिया है कि जो नेता जमीन पर काम कर रहे हैं, उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जल्द ही दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट भी सामने आ सकती है।

फिलहाल इन 14 नियुक्तियों से संगठन में उत्साह का माहौल है। अब देखना होगा कि ये नए दायित्वधारी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में कितने सफल साबित होते हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.