expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

अल्मोड़ा के मर्चूला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर नदी किनारे गिरी कार, बैंक कर्मी की मौत।

 



All India tv news। उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर रफ्तार और अनियंत्रित वाहन एक बार फिर काल बन गए हैं। अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र स्थित मर्चूला में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ एक कार मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे नदी किनारे जा पहुँची। इस भीषण हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

अल्मोड़ा जनपद के सल्ट तहसील अंतर्गत मर्चूला क्षेत्र के कूपी बैंड पर आज सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक कार (UK 19B 0880) स्टेट हाईवे पर अचानक अनियंत्रित हो गई और पैराफिट तोड़ते हुए सीधे गहरी खाई में गिर गई। 

मृतक की पहचान:- हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट के रूप में हुई है, जो थलीसैंण स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत थे। 

घटना का कारण:- बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम बैंक का काम निपटाने के बाद सुभाष सिंह अपने घर काशीपुर जा रहे थे। शनिवार सुबह कूपी बैंड के पास कार से नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ। 

रेस्क्यू ऑपरेशन:- सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मर्चूला पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन के मलबे से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पहाड़ों की घुमावदार सड़कों पर यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है। स्थानीय प्रशासन ने भी यात्रियों से अपील की है कि ढलानों और तीखे मोड़ों पर सावधानी बरतें।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.