expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

पौड़ी गढ़वाल में 14 अप्रैल को मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध; अंबेडकर जयंती पर रहेगा 'ड्राई डे'।

 


All India tv news। पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी गढ़वाल में आगामी 14 अप्रैल को शराब की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर जिले में 'ड्राई डे' (शुष्क दिवस) घोषित किया है।

मुख्य बिंदु:-

प्रतिबंध का कारण: संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के सम्मान में यह निर्णय लिया गया है।

क्या-क्या रहेगा बंद:-

 जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 14 अप्रैल को जनपद की सभी विदेशी मदिरा की दुकानें, देसी शराब की दुकानें, बियर गोदाम और बार, सैन्य कैंटीन, बॉटलिंग प्लांट एवं विन्टनरी आदि बंद रहेगा। 

कानूनी आधार: यह आदेश उत्तराखंड आबकारी नियमावली-2001 के नियम 16 के तहत जारी किया गया है।

सख्त निर्देश: जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त तिथि को मदिरा की बिक्री के साथ-साथ उसका परिवहन और उपभोग भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन की चेतावनी :-

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों और आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अतः, सभी नागरिकों और दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि वे इस आदेश का सम्मान करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.