expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

मुरादाबाद में मौत का तांडव: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल-हल्द्वानी के 4 युवकों की दर्दनाक मौत।

 


All India tv news। मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ आज सुबह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने चार घरों के चिराग बुझा दिए। तेज रफ्तार का कहर इस कदर बरपा कि एक कार ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, जिससे उत्तराखंड के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पीड़ितों की पहचान: मृतक और घायल उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी के रहने वाले थे। एक मृतक की पहचान दयाल सिंह (निवासी अपर माल रोड, नैनीताल) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक यशदीप हल्द्वानी का निवासी है।

हादसा मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास हुआ। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार युवक रामपुर की दिशा से मुरादाबाद की ओर आ रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संभवतः चालक को नींद की झपकी आने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई :-

सूचना मिलते ही मूंढापांडे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 5 में से 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया है, जबकि एक युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इस घटना के बाद से पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। नैनीताल और हल्द्वानी में मातम का माहौल है। पुलिस अब ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.