expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत।


All India tv news। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आदमखोर होते गुलदार और तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है, जहां बाड़ेछीना क्षेत्र के छानी गांव में एक तेंदुए ने घात लगाकर ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया।

 मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, छानी गांव के रहने वाले दीवान सिंह सुबह अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में पहले से ही छिपे बैठे तेंदुए ने उन पर पीछे से अचानक हमला बोल दिया। तेंदुए के इस अचानक हमले से दीवान सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला और उनके हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह तेंदुए को भगाया और लहूलुहान हालत में दीवान सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया कि विभाग ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए घटनास्थल के आसपास गश्त तेज कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे जल्द से जल्द पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.