expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अफसर बदले, 5 जिलों में नए CDO तैनात।


उत्तराखंड में तबादले शुरू हो गए हैं। सरकार ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार देर सांय कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश किए गए हैं। इस बड़े फेरबदल में पांच जिलों में नए CDO तैनात किए गए हैं।
पांच जिलों के नए CDO :-
दीपक सैनी को देहरादून, प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़, अनामिका को अल्मोड़ा, राहुल आनंद को उत्तरकाशी, दीपक रामचंद्र को CDO चमोली बनाया गया है।

IAS तबादले :-
अमर सचिव निधि यादव से पंचायतीराज विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। देहरादून CDO अभिनव शाह को अब अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस आशिमा गोयल को नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम बनाया गया है। अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज, जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास, स्मृता परमार को नगर आयुक्त रुड़की, श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त देहरादून, नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर, परितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर बनाया गया है।आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है।

PCS तबादले :-
पीसीएस जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना, चीनी काशीपुर, त्रिलोक मार्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं, रामजी शरण को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी, नारायण सिंह को एडीएम चमोली, पंकज कुमार को अपर मेलाधिकारी कुंभ बनाया गया है।

इसके अलावा रविन्द्र बिष्ट को एडीएम बागेश्वर, निर्मला बिष्ट को एडीएम यूएस नगर, जितेंद्र कुमार को एडीएम देहरादून, कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, गोपाल राम बिनवाल को उपमेलाधिकारी कुंभ की जिम्मेदारी दी गई है।
चुनाव से पहले इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। तबादलों की यह लिस्ट अभी और लंबी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.