expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: JEE की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।


हल्द्वानी: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में JEE की तैयारी कर रहे दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना दोपहर करीब 3:00 बजे की है। कार में सवार सभी चारों छात्र नाबालिग थे। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय उत्कर्ष धपोला और 16 वर्षीय सिद्धांत पाठक के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 17 वर्षीय भाविका और 16 वर्षीय प्रांजय मावड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से एक छात्र की नाजुक हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि चारों छात्र मुखानी स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़े थे और वहाँ रहकर JEE मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दुर्घटना के मुख्य कारणों, गाड़ी की रफ्तार और एक नाबालिग द्वारा कार चलाने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.