राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

मलेशिया में भारत का परचम लहराने वाले एथलीट का जीआईसी झीपा मे हुआ स्वागत।

 


All India tv news। आज अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक स्थित जीआईसी झीपा में मलेशिया में भारत का परचम लहराने वाले एथलीट नंदकिशोर उपाध्याय के विद्यालय पहुँचने पर स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नंदकिशोर उपाध्याय ने हाल ही में मलेशिया में आयोजित ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़( 60 से 64 आयु वर्ग) के समूह में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक भारत के नाम किया है। मूल रूप से ग्राम पिपना निवासी नंदकिशोर को दौड़ने और इस क्षेत्र में देश के लिए मैडल हासिल करने की ललक बचपन से ही थी। जिसे उन्होंने कायम रखा और अपने जीवन में सफलता हासिल की। 

नंदकिशोर उपाध्याय ने विद्यालय पहुँचकर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ अपने संघर्ष के दिनों को साझा करते हुए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्षशील व्यक्ति ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

 विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह् प्रदान सम्मानित भी किया गया। इस समारोह का प्रारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा गाये गए स्वागत गीत से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार सचान द्वारा नंदकिशोर उपाध्याय को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी उनकी इस सफलता से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ने को कहा। इस अवसर पर देवेंद्र कडाकोटि ग्राम प्रधान पिपना द्वारा भी नंदकिशोर उपाध्याय को स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया। साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा अपनी कविता के माध्यम से पहाड़ों से हो रहे पलायन पर भी अपने दर्द को उकेरा। 

 कार्यक्रम का संचालन तपन रॉय द्वारा किया गया।इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष गीता देवी, वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण सैनी, सतीश कुमार, प्रकाश नारायण, नृपेंद्र कुमार चौहान, मंगल सिंह, मोनिका शर्मा, नीलम बिष्ट, शीला व अन्य स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।