expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट के होनहारों का जलवा: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शुभम को स्वर्ण और गणेश को मिला रजत पदक।


All India tv news। सल्ट (अल्मोड़ा)। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उ०मा०वि०) बौड तल्ला, सल्ट के छात्रों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और पूरे सल्ट क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र शुभम कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 चक्का प्रक्षेपण (Discus Throw) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, कक्षा 10 के छात्र गणेश सिंह ने अंडर-17 भाला प्रक्षेपण (Javelin Throw) में दमदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (रजत पदक) हासिल किया।
छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश असनोड़ा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने दोनों होनहार खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही प्रधानाचार्य ने विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गोपाल रावत की पीठ थपथपाई और कहा कि यह सफलता उनके कुशल मार्गदर्शन और कठिन मेहनत का ही परिणाम है।
इस दोहरी सफलता से विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह का माहौल है। सभी ने विजेता छात्रों और खेल प्रशिक्षक को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.