expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया मान, NDA में हासिल की ऑल इंडिया 14वीं रैंक।


कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। इस बात को सच कर दिखाया है उत्तराखंड के चम्पावत जिले की रहने वाली शीतल मेहता ने। शीतल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी NDA की परीक्षा में ऑल इंडिया 14वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे देवभूमि उत्तराखंड का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। 

चम्पावत जिले के ग्राम बिल्दे (टुनकांडे) की रहने वाली शीतल मेहता ने NDA के 157वें कोर्स में चयनित होकर इतिहास रच दिया है। शीतल की शुरुआती पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, चम्पावत से हुई है, जहां से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की।
शीतल एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता श्याम सिंह मेहता पेशे से वाहन चालक हैं, जबकि मां नंदा देवी एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता के अटूट सहयोग और शीतल की दिन-रात की कड़ी मेहनत ने आज इस बड़े सपने को हकीकत में बदल दिया है।

बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है। खुद चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने गांव पहुंचकर शीतल और उनके माता-पिता को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शीतल मेहता की यह कामयाबी पहाड़ की उन तमाम बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो आंखों में देश सेवा का जुनून लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखती हैं। हमारे चैनल " ऑल इंडिया टीवी न्यूज " की तरफ से भी शीतल और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.