All india tv news।श्री बागेश्वर महादेव मंदिर भागीरथीपुरम टिहरी गढ़वाल के आचार्य नौटियाल के अनुसार चंद्रग्रहण के विषय पर विशेष महत्व एवं चंद्र ग्रह का समय।
वाणी भूषण पंचांग अनुसार
08/11/2022 दिन मंगलवार
ग्रहण काल
शाम -02:40 pm से 06:20pm तक
सूतक आरम्भ
प्रातः 05:40am
ग्रहण मे क्या न करें।
ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए।
ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।
ग्रहण मे क्या करें।
ग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल प्रभावी होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।
ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान इसके असर को कम करने के लिए मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।