All india tv news। अस्पताल में ईलाज के दौरान फ्रेक्चर हुए हाथ पर प्लास्टर की जगह गत्ता लगाया जा रहा है।
केंद्र और राज्य सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करोड़ो रुपए खर्च कर रही है। लेकिन मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं जस के तस है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाबौ स्वास्थ्य केन्द्र का मामला सामने आ रहा है।
बताया जा रहा हैं कि सैजी गांव की बिमला देवी लकड़ी लेने पास के जंगल गई थी जहां उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गई, जिसके कारण उसके सिर पर गहरी चोट लगी और हाथ की हड्डी टूट गई।
परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा बिमला देवी को पाबौ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर में घायल महिला के सिर पर गहरी चोट के कारण 6–7 टाके लगाए गए। लेकिन हाथ पर फ्रेक्चर पर प्लास्टर की जगह गत्ता लगाया और हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31

