All India tv news। देवप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक अनियंत्रित बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 39 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन टीम और 108 एम्बुलेंस सेवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मोर्चा संभाला।
राहत एवं बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे सभी 39 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस घटना में कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। गनीमत रही कि कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ।
पुलिस प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के साथ ही हाईवे पर यातायात व्यवस्था को भी बाधित नहीं होने दिया और वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रखी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

