All India tv news। इस वक्त की एक बहुत ही दुखद और बड़ी खबर उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल से आ रही है।
चारधाम यात्रा के बीच बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जोशीमठ के समीप पैनी नामक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे।
इस दर्दनाक दुर्घटना में गाजियाबाद की रहने वाली 44 वर्षीय महिला श्रद्धालु, आरती की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, वाहन में सवार 16 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जोशीमठ भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।"
हादसे की वजह:-
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, पर्वतीय मार्ग पर सुबह तड़के वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर ही पलट गया।
- प्रशासन की कार्रवाई:- चमोली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नेशनल हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया और राहत कार्य को अंजाम दिया।

