expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

दिल्ली में सनसनी, फ्लैट का ताला तोड़ा तो खून से लथपथ मिला DU प्रोफेसर की बॉडी।


 
All India tv news। दिल्ली से इस वक्त की एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के शिवाजी कॉलेज की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर का शव उनके फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वारदात पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव इलाके की है, जहां सत्यम अपार्टमेंट्स के एक फ्लैट में प्रोफेसर का शव खून से लथपथ पाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि घर बाहर से लॉक था और महिला प्रोफेसर अपने पति से अलग अकेली रह रही थीं। पुलिस इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरी वारदात।"

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर थाना इलाके में आने वाले वसुंधरा  एन्क्लेव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सत्यम अपार्टमेंट्स के फ्लैट नंबर से एक खौफनाक सच सामने आया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में इंग्लिश डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. देबोस्मिता पॉल की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई।
शुरुआती जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, देबोस्मिता के सिर पर किसी भारी चीज से जोरदार वार किया गया था। इतना ही नहीं, उनकी दोनों कलाइयों की नसें भी कटी हुई पाई गईं और शरीर पर संघर्ष के निशान मिले, जिससे साफ है कि मौत से पहले उन्होंने खुद को बचाने के लिए कातिल से कड़ा मुकाबला किया था।
 ऐसे खुला राज:-
इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार दोपहर को देबोस्मिता की बड़ी बहन देवरति ने उन्हें फोन किया। सुबह से लगातार कॉल करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो घबराकर देवरति खुद सत्यम अपार्टमेंट्स स्थित फ्लैट पर पहुंचीं। वहां घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। किसी अनहोनी की आशंका में जब उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर गईं, तो सामने फर्श पर देबोस्मिता की खून से सनी लाश पड़ी थी।
पर्सनल लाइफ :-
पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि 42 वर्षीय देबोस्मिता पिछले कुछ सालों से अपने पति से अलग इस फ्लैट में अकेली रह रही थीं। उनके पति बेंगलुरु में रहते हैं और दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, घर में जबरन एंट्री के कोई सबूत नहीं मिले हैं, और न ही घर से कोई कीमती सामान या जेवरात गायब हुए हैं। ऐसे में लूटपाट की आशंका न के बराबर है। आशंका जताई जा रही है कि कातिल कोई बेहद करीबी या जानकार हो सकता है, जिसके लिए देबोस्मिता ने खुद दरवाजा खोला था और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। 
"इस मामले में दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है। हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो सोसाइटी के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के साथ-साथ हाल ही में आए डिलीवरी बॉयज और प्रोफेसर के कॉल डिटेल्स की बारीकी से जांच कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.