All India tv news। उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ सल्ट के मर्चुला के पास एक अनियंत्रित गाड़ी सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद समाजसेवी विनोद ध्यानी व अन्य लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। इसके साथ ही मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर पलटी हुई गाड़ी को सीधा कराया गया और यात्रियों को सुरक्षित रामनगर के लिए रवाना किया गया।
गर्मी के इस मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में हमारा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी हमेशा नियंत्रित गति में चलाएं। लंबी दूरी के सफर में अपने ड्राइवर की नींद और आराम का विशेष ध्यान रखें। आपकी सुरक्षा ही आपकी और आपके परिवार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

