expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा: सल्ट के खुमाड़ गांव में पति ने ही की पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या।

 


All India tv newsसल्ट/अल्मोड़ा:
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के खुमाड़ गांव से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही 22 वर्षीय पत्नी भूमि खर्कवाल की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी।  घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप और गांव में शोक का माहौल है।
मुख्य बिंदु:-
  • घटनास्थल: सल्ट विकासखंड का खुमाड़ गांव, अल्मोड़ा।
  • आरोपी पति: दीपक खर्कवाल (उम्र 32 वर्ष, पुत्र प्रकाश चंद) है
  • मृतका: भूमि खर्कवाल (उम्र 22 वर्ष), जिनकी शादी को केवल 3 वर्ष ही हुए थे
  • हत्या का कारण: शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के चलते डंडे से पीटने की बात सामने आई है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर:-
महिला की मौत की सूचना मिलते ही सल्ट थानाध्यक्ष  कश्मीरा सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत खुमाड़ गांव पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीखेत से क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत और तहसीलदार आबिद अली ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस टीम में शामिल पुनिता पाठक और सब-इंस्पेक्टर  लोमेश भी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स एकत्र किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.