expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

संतों ने पठान फिल्म का किया बहिष्कार, ऐसी फिल्मों पर रोक की मांग।

 


All india tv news। हरिद्वार। संत समाज में पठान फिल्म को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है सभी संतो ने पठान फिल्म का बहिष्कार करने की मांग करते हुए फिल्म के एक्टर, निर्माता निर्देशक के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    भारत माता पुरम में स्थित श्री हनुमंत धाम में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए। सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्मों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें प्रदर्शित करने पर रोक लगानी चाहिए। अम्यथा फिल्म निर्माताओं के खिलाफ संत समाज और हिन्दू संगठनो को आक्रोशित होकर कड़े कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।

    हनुमंत धाम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म अजर अमर अविनाशी है जिसे कोई मिटा नहीं सकता लेकिन सनातन धर्म पर कुठाराघात करने वाले लोग अवश्य ही स्वयं मिट जाते हैं। वर्षों से सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात कर इसे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। किसी भी कीमत पर सनातन धर्म पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सबसे प्राचीन सनातन संस्कृति अनादि काल से संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करती चली आ रही है। संपूर्ण संत समाज एवं हिंदू संगठन पठान फिल्म की घोर निंदा करता है। 

    सभी संत समाज और हिन्दू संगठनो ने समाज से अपील करते हुए कहा है कि ऐसी फिल्मों का बहिष्कार करें। एक विशेष समुदाय के लोग कई फिल्मों के माध्यम से सनातन धर्म का मजाक उड़ाते चले आ रहे हैं, लेकिन अब समय बदल गया है । इस तरह के कार्यों को संत समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

    महंत रघुवीर दास, महंत गोविंद दास महाराज नीलेश्वर महादेव मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को ऐसी फिल्मों के प्रदर्शन पर कठोर निर्णय लेते हुए रोक लगानी चाहिए और निर्देशक एवं निर्माता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। धर्म पर कुठाराघात करने वालों को सबक मिल सके। साथ ही ऐसे फिल्म निर्माताओं खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ उम्र कैद की सजा होनी चाहिए 

   बभारत देश में रहकर भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का कुठारघात कर करते हैं। महा मनीषी निरंजन स्वामी स्वामी ऋषि स्वरानंद स्वामी शिवानंद स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, महंत सूरज दास, महंत अरुण दास, महंत लोकेश दास, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महामंडलेश्वर स्वामी ललित आनंद गिरी, महंत प्रह्लाद दास, स्वामी रामानंद, सरस्वती महंत गुरमीत सिंह,महंत श्याम प्रकाश, सहित संपूर्ण संत समाज और हिन्दू संगठनो ने पठान फिल्म का विरोध कर समाज से उसके बहिष्कार की अपील की।


https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.