बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी।
0
जनवरी 24, 2023
All India tv news। बहुचर्चित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस धमकी के बारे में छतरपुर के बमीठा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। जबकि धीरेंद्र शास्त्री आजकल रायपुर में कथा सुनाने के लिए गए हुए हैं। बता दे कि इन दिनों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और उनका दिव्य दरबार पूरे देश में काफी चर्चा में हैं। इस पर नागपुर की एक अंधविश्वास निर्मूलन समिति द्वारा उन्हें चुनौती भी दी गई है। उसके बाद से ही धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में आ गए हैं। और अब बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इस तरह की धमकी मिलने के बाद धीरेंद्र शास्त्री द्वारा छतरपुर के बमीठा थाने में धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बमीठा पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।
Tags

