expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में हुआ ई- ग्रंथालय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन।

 


All India tv news। अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत क्षेत्र सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला, अल्मोड़ा में 03 अप्रैल 2023 को विद्यार्थियों के लिए ई- ग्रंथालय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।                     

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की लाइब्रेरी में ऑनलाइन लाॅगिन करने तथा इसमें उपस्थित अध्ययन सामग्री तक पहुंच बनाने आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शरद चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। महाविद्यालय की पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रेखा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी विद्यार्थियों को  ई-ग्रंथालय में महाविद्यालय की लाइब्रेरी से जुड़ने , छात्र-छात्राओं के सदस्यता पंजीकरण करने, लाइब्रेरी में ऑनलाइन लाॕगिन करने व अध्ययन सामग्री सर्च करने की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ ही सभी विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रयोग द्वारा ऑनलाइन लॉगिन करना तथा अध्ययन सामग्री सर्च करना भी सिखाया। महाविद्यालय के लगभग 108 छात्र-छात्राओं द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ई-लाइब्रेरी के महत्व तथा इसके उपयोग पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का संचालन व संयोजन पुस्तकालय प्रभारी डॉ रेखा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक  प्रो. विकाश दुबे(प्रोफेसर,भौतिक विज्ञान), डॉ. संजय(असिस्टेंट प्रो. जंतु विज्ञान), डॉ. भावना मासीवाल (असिस्टेंट प्रो. हिंदी), डॉ. संतोष पंसारी(असिस्टेंट प्रो. राजनीति विज्ञान , डॉ. धर्मेन्द्र यादव(असिस्टेंट प्रो. इतिहास), डॉ. शिल्पी अग्रवाल (असिस्टेंट प्रो. समाजशास्त्र), डॉ. अर्जुन कुमार (असिस्टेंट प्रो. अर्थशास्त्र) सहित समस्त कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.