All India tv news। उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला में 03 अप्रैल 2023 को एंटी ड्रग सेल के द्वारा ' ड्रग फ्री उत्तराखंड' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र मिश्र द्वारा की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे से जीवन में होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके साथ ही एंटी ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डॉ. भावना मासीवाल ने भी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में कार्यरत्त ' एंटी ड्रग सेल' की महत्वता बताते हुए उसके उद्देश्य और नशे से होने वाली पारिवारिक व सामाजिक हिंसा और उसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही डॉ. भावना मासीवाल ने छात्र छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र मिश्र द्वारा छात्र-छात्राओं को उत्तराखण्ड 'ड्रग फ्री' बनाने की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन एंटी ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डॉ.मासीवाल(असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. विकाश दुबे(प्रोफेसर,भौतिक विज्ञान), डॉ. संजय(असिस्टेंट प्रो. जंतु विज्ञान),, डॉ. संतोष पंसारी(असिस्टेंट प्रो. राजनीति विज्ञान),डॉ. रेखा(असिस्टेंट प्रो. राजनीति विज्ञान) , डॉ. शिल्पी अग्रवाल (असिस्टेंट प्रो. समाजशास्त्र), डॉ. धर्मेन्द्र यादव(असिस्टेंट प्रो. इतिहास), डॉ. अर्जुन कुमार (असिस्टेंट प्रो. अर्थशास्त्र) सहित समस्त कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Follow us on👇

