expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में चोरों का आतंक।


 All India tv news । अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत मैठानी गाँव में चोरी की एक और घटना सामने आई है। चोरों ने चोरी करने के साथ ही घरों में आग भी लगा दी। 

गांव वालों का कहना है कि गांव में काफी समय से लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही है जिसकी वजह से सारे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार दो महीने के अंदर ही गाँव में चोरी की ये लगातार चौथी घटना है। चोरों ने इस चोरी की घटना को 17 अप्रैल 2023 की शाम को अंजाम दिया।

https://youtu.be/sxSOQTdaZ3s

 घटना गांव के भट् बाखली की है जिसमें कुल 5 परिवार रहते हैं। सभी परिवार आजकल दिल्ली में रह रहे है। घरों में किसी के ना होने और घर गांव से जरा हटके होने का फायदा उठाकर चोरों ने पहले सारे घरों के ताले तोड़े फिर घरों में घुसकर चोरी की और घरों को आग के हवाले कर दिया। आग में घर का जरूरी सामान और दरवाजे आदि जलकर राख हो गया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से सभी क्षेत्रवासी डरे हुए हैं। इससे पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में भी चोरी हो चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.