expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

चोरी कर कई घरों को किया आग के हवाले , मिटाए पूरे सबूत।

 


All India tv news । अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के मैठानी मैठानी गाँव में चोरों ने एक और घटना को अजांम दिया है। गांव वालों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सारे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

आपको बताते चलें कि मैठानी गाँव में ये लगातार 2 महीने के अंदर चौथी घटना है , ये ताजा घटना परसों यानि 17 अप्रैल की शाम को है। गांव के भट् बाखली जिसमें की 5 परिवार रहते हैं जिसमें हरीश चन्द्र भट् जी,गिरीश चन्द्र भट्ट जी, वृजमोहन भट् जी, चंद्रा दत्त भट्ट जी, मनमोहन भट्ट जी जो कि आजकल दिल्ली में रह रहे हैं, घर गांव से कुछ दूरी पर होने का फायदा उठाकर चोरों ने पहले सारे घरों के ताले तोड़े घरों में घुसकर चोरी को अंजाम दे कर, फिर घरों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें जरूरी सामान और घरों के लकड़ी के दरवाजे आदि  सामान जलकर राख हो गया, क्षेत्र में लगातार घटना होती जा रही है। गाँव में पहले प्राथमिक विद्यालय मैठानी में चोरी हुई उसके बाद जूनियर हाईस्कूल मैठानी में और अब भट्ट बखली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.