expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

इस साल सावन मास में बन रहा है दुर्लभ संयोग, होंगी मनोकामनाएं पूरी।

 


All India tv news। श्रावण के महीने को हिंदू धर्म में वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना गया है। सावन मास के सोमवार भगवान शिव को समर्पित सबसे शुभ दिन माने जाते है। सावन के सोमवार में शिव पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सभी शिव भक्त भगवान शिव का व्रत व पूजन करते हैं। 

इस वर्ष श्रावण मास दो महीने तक मनाया जाएगा। ऐसा मलमास के कारण हो रहा है। जिसे सामान्य भाषा में अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस साल श्रावण 59 दिनों का होगा। हिंदू पंचांगानुसार इस बार 19 साल बाद यह सावन का महा संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे दो महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होगी। क्योंकि अधिकमास के स्वामी श्री हरि विष्णु माने जाते है इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास कहा जाता हैं। इस मास में जो भी व्यक्ति श्रद्धापूर्वक भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना करेगा, उन्हें दोनों की कृपा प्राप्त होगी। इस सावन मास में शिवभक्तों को महादेव के व्रत व पूजन के लिए पूरे 8 सोमवार मिलेंगे। इस श्रावण मास का शुभारंभ 4 जुलाई 2023 से हो रहा है तथा समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। इस बार सावन के पहले दो सोमवार जो 10 जुलाई व 17 जुलाई को पड़ रहे हैं। उसके बाद आने वाले चार सोमवार जो 24 जुलाई, 31 जुलाई,07 अगस्त और 14 अगस्त को पड़ रहे हैं, अधिक मास अर्थात मलमास के सोमवार माने गये हैं। अंतिम दो सोमवार जो 21 अगस्त और 28 अगस्त को पड़ रहे हैं, श्रावण मास के सोमवार माने गये हैं। 

हिंदू शास्त्रों के अनुसार मलमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है किंतु पूजा पाठ की जा सकती है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.