expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

गहरी खाई में कार गिरने से शिक्षक की मौत,दो महिलायें घायल।


all india tv news । अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ज्योली में कार गहरी खाई में गिरने से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रदीप टम्टा की दर्दनाक मौत हो गई और दो महिलायें गभींर रुप से घायल हो गई है।
 बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त महिलायें कार से छटक बाहर गिर गई थी, जिससे उनकी जान बच गई, हादसे के बाद राहगीर और स्थानीय लोगों बचाव कार्य करते हुए राजस्व पुलिस को सूचित किया सूचना के बाद मौके पर पहुँची राजस्व पुलिस ने कार में फंसे शिक्षक को बाहर निकाला, और शिक्षक समेत घायल महिलाओं को बेस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
 मिली जानकारी के मुताबिक ज्योली प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और पूर्व सभासद प्रदीप टम्टा अपनी कार से विद्यालय जा रहे थे, जहाँ घर से कुछ दूर आगे जाने के बाद गाड़ी असंतुलित होकर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सुचना सुनते ही पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.