राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सीएम धामी ने किया "मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" का शुभारंभ।


All India tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रक्षा बंधन से पहले उत्तराखंड में महिला समूहों को "मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" का तोहफा दिया गया है। उक्त योजना का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में बने सभी महिला समूहों में निर्मित वस्तुओं को व्यापक बाजार मुहैया कराया जाना है। सीएम धामी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। वर्तमान समय में उत्तराखंड में बहुत से महिला समूह कार्यशील हैं। इन महिला समूहों में कार्यरत महिलाओं द्वारा अनेक वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। जिन्हें समय पर सही बाजार नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में "मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" का शुभारंभ किया है। इस योजना के अनुसार प्रदेश के सभी विकास खंडों में महिला समूहों द्वारा बनाये गये सभी उत्पादों की बिक्री के लिए नजदीक के किसी सार्वजनिक स्थान पर उन उत्पादों की प्रदर्शनी लगवाई जाएगी। जिससे महिला समूहों को उनके बनाए उत्पादों की बिक्री के लिए उचित अवसर व बाजार उपलब्ध हो पाएंगे । इसके साथ ही इस तरह से उनके बनाए उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्स ऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।