expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने दी सल्ट के शहीदों को श्रद्धांजलि।

 


All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में आज 5 सितंबर को शहीद दिवस के अवसर पर सांसद अजय टम्टा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ शहीद स्मारक खुमाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए इस दिन को राजकीय शहीद दिवस बनाये जाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने शहीद स्मारक को भव्य और दिव्य बनाने तथा यहां पर हेलीपैड बनाये जाने की घोषणा भी की।

आपको बता दें कि आज ही के दिन 5 सितम्बर 1942 को खुमाड़ में चल रही एक जनसभा पर जॉनसन ने गोलियां चलवा दी जिसमें खिमानंद, गंगाराम, बहादुर सिंह व चूड़ामणि मौके पर ही शहीद हो गए जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इन वीर क्रांतिकारियों की याद में हर वर्ष इस दिन सल्ट के खुमाड़ स्थित शहीद स्मारक पर शहीद दिवस समारोह मनाया जाता है। इस दिन यहां  शासन- प्रशासन , राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.