All India tv news। उत्तराखंड के थलीसैंण में कलियुग का रंग देखने को मिला है। यहां पर एक कलियुगी बहू ने अपने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर प्रेमी संग अपनी 55 वर्षीय सास की हत्या कर दी है। सास ने बहू के प्रेमी को उसके कमरे से बाहर निकलते देखकर शोर मचाने पर दोनों आरोपितों ने मिलकर उनका गला दबाया और उनके सिर पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे में ही हत्या का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया से हुई बातचित में थलीसैंण थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि रविवार दोपहर को थलीसैंण के वार्ड-02 निवासी सुरेशी देवी उम्र 55 साल, पत्नी स्व० भक्त लाल की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। मृत महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। महिला के बेटे सर्वेश्वर प्रसाद की तहरीर पर उनकी मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई।
बहू अंजली ने पूछताछ में बताया कि 12 जनवरी को उसका जन्मदिन था उसका प्रेमी दीपक 11 जनवरी की रात उसका जन्मदिन मनाने के लिए उसके घर आया था। जब अल सुबह तीन बजे दीपक अंजली के कमरे से निकलने लगा तो सास सुरेशी ने उसे देख लिया। सुरेशी देवी ने दीपक को पकड़कर शोर मचाना शुरू किया। इस वजह से अंजली और दीपक उनका मुंह बंद कर उन्हें कमरे में खींच ले गए और दोनों ने मिलकर पहले उनका गला दबाया। उसके बाद दीपक ने सुरेशी के सिर पर ईंट से वार किया।जिससे उनकी मृत्यु को गई। मृत सुरेशी देवी ने इससे पहले भी बहू अंजली और दीपक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। उस समय सास ने बहू को समझाया भी था लेकिन बहू नहीं मानी। और अब ये कदम उठा दिया।
Follow us on👇