expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ।

 



All India tv news। पिथौरागढ़, 25 मार्च 2025: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का आयोजन 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा।


इस कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे व छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा, डॉ.भावना मासीवाल व डॉ.आशा गोस्वामी द्वारा शिविर की रूपरेखा तथा उसके महत्व को समझाते हुए छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी बनाए रखने की बात कही गई।


इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिविर के बारे में बताते हुए कहा कि यह उनके व्यक्तिगत व सामूहिक रूप में कार्य करने की क्षमता तथा स्वयं की प्रतिभा को अभिव्यक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही उनमें सहभागिता की भावना को जागृत करने में भी सहायक होगा।


इस शिविर के अंतर्गत आगामी छह दिनों में संपादित किये जाने वाले कार्यक्रमों में स्वच्छता कार्यक्रम, जागरूकता कार्यक्रम, बौद्धिक सत्रों के आयोजन के लिए विषय-विशेषज्ञों के परामर्श के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.