All India tv news। देहरादून पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में एक बड़ा छापा मारकर 720 किलो नकली पनीर बरामद किया है। यह पनीर चारधाम यात्रा के दौरान रेस्टोरेंट और होटलों में सप्लाई के लिए लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दुकान के स्वामी अब्दुल मन्नान और पिकअप चालक आरिफ शामिल हैं।
सहारनपुर फैक्टरी से लाया गया था पनीर:-
पुलिस के अनुसार यह नकली पनीर सहारनपुर की एक फैक्टरी से लाया गया था। फैक्टरी में छापा मारकर सहारनपुर प्रशासन द्वारा 1600 किलोग्राम नकली पनीर बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया है। मौके से कुछ कैमिकल और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
फैक्टरी को सील किया गया:-
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार पुलिस प्रशासन मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपियों मनोज कुमार, शाहरुख और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई:-
मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने रायपुर के अपर ईश्वर विहार स्थित एक दुकान में छापा मारा, जहां से 120 किलो नकली पनीर बरामद किया गया। इसके अलावा गोदाम में रखे 600 किलो पनीर को भी जब्त कर लिया गया था। जांच में यह नकली पाया गया था।