All India tv news। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण संवाद जारी किया है।"
मुख्य बिंदु :-
पुनर्परीक्षा की तिथि:- पेपर लीक और नकल प्रकरणों के कारण पूर्व में रद्द की गई स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
पटवारी/लेखपाल परीक्षा:- आयोग के अनुसार, पटवारी और लेखपाल के पदों के लिए पुनर्परीक्षा अब 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
तकनीकी पदों के लिए अपडेट:- इसके साथ ही, विशेष तकनीकी अर्हता वाले 18 प्रकार के पदों के लिए भी आयोग ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। इन पदों के लिए परीक्षा 'टैब-आधारित माध्यम से कराने पर विचार किया जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी:- आयोग ने स्पष्ट किया है कि रुकी हुई भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी तरीके से पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा अधिसूचना देख सकते हैं।
आयोग के इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो लंबे समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें।

