expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड: स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, शासन ने जारी की नई समय-सारिणी।

 


All India tv news। देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के शिक्षा ढांचे में सुधार और विद्यार्थियों के बेहतर समय प्रबंधन के लिए बड़ा कदम उठाया है। शासन ने प्रदेश के समस्त राजकीय और निजी माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी (School Timing) लागू कर दी है।

पुराने आदेश में हुआ संशोधन :-

यह नया बदलाव शासनादेश संख्या-741/XXIV-नवसूचित/18-25(06)2009 के तहत किया गया है। इसके जरिए 28 अगस्त 2018 के पुराने टाइम-टेबल में आंशिक संशोधन करते हुए नई व्यवस्था बनाई गई है। यह नियम तत्काल प्रभाव से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।


क्या होगा नया शेड्यूल?

नई समय-सारिणी को दो सत्रों में बांटा गया है:-

ग्रीष्मकालीन (1 अप्रैल से 30 सितंबर):- प्रार्थना सभा सुबह 07:45 से 08:05 तक होगी।

शीतकालीन (1 अक्टूबर से 31 मार्च):- प्रार्थना सभा सुबह 08:50 से 09:10 तक आयोजित की जाएगी।

पढ़ाई और लंच का समय :-

छात्रों की पढ़ाई को व्यवस्थित करने के लिए अब स्कूलों में कुल आठ वादन (पिरियड) होंगे, जिनमें से प्रत्येक की अवधि 40 मिनट निश्चित की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को 40 मिनट का मध्यान्तर (लंच ब्रेक) भी मिलेगा। प्रार्थना सभा के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

अनिवार्य होगा पालन :-

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह समय-सारिणी पूरे प्रदेश में एक समान रूप से लागू होगी। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करना और बच्चों को मौसम के अनुकूल विद्यालयी माहौल प्रदान करना है। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस नए चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.