All India tv news। उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता प्राप्त करने वाली ऐसी ही एक चम्पावत की बेटी भी है जिसने नेट जेआरएफ की परीक्षा 99.9 % अंकों के साथ उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मूल रूप से चंपावत जिले के लोहाघाट की निवासी सोनल पांडे वर्तमान में स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा हैं। सोनल के पिता जीवन पांडेय और उनकी माता चंद्रप्रभा पांडेय भी अपनी बेटी की इस सफलता पर काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने सोनल के बारे में बताते हुए कहा कि सोनल उनके महाविद्यालय की होनहार छात्रा हैं। इससे पहले सोनल ने अपनी मेहनत और लगन के द्वारा यूसेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।
सोनल ने भी डॉ अर्चना त्रिपाठी को अपना प्रेरणास्रोत मानते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

